बिहार: घर में अकेली सो रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में बदमाशों ने घर में अकेले सो रही महिला पर हमला कर दिया। बता दें कि अपराधियों ने महिला को गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेगूसराय के शाम्हो सरलाही गांव की है।

बदा दें कि अपराधियों ने महिला को दो गोली मारी है। बताया जा रहा कि महिला घर में अकेली थी। पति और बेटे किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल महिला का नाम शांति देवी है। घटना के बाद परिजनों ने महिला को सूर्यगढ़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही। पति ने आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है। बिहार में अपराधी बेखौफ होकर जमकर खून खराबा कर रहे। हर रोज लोगों की हत्याएं हो रही। हमले हो रहे। पुलिस प्रशासन भी उन पर नकेल कसने में नाकाम हैं।

Share This Article