पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग सख्त, अनंत सिंह ने भी घेरा,“गलत नहीं कहा”-बयान पर कायम पूर्णिया सांसद

Women's honour vs. political rhetoric—a fierce battle in Bihar

Rashmi Tiwari

बिहार की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और उनकी स्थिति को लेकर दिए गए बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है, वहीं मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
आपत्तिजनक और महिलाओं का अपमान
बता दें कि बिहार में महिलाओं के राजनीति में प्रवेश को लेकर दिए गए एक बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया कि “अमेरिका से भारत तक 90% महिलाएं बिना नेताओं के संरक्षण के राजनीति में आगे नहीं बढ़ सकतीं।” उनके इस बयान को व्यापक रूप से आपत्तिजनक और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया जा रहा है।
अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर तीखा हमला बोला
वहीं इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पप्पू यादव पहले अपनी पत्नी के राजनीतिक सफर पर बात करें, जो राज्यसभा सांसद हैं।
पप्पू यादव पागल हो गए हैं
अनंत सिंह ने कहा कि पप्पू यादव पागल हो गए हैं और उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अनंत सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि पप्पू यादव पहले यह बताएं कि उनकी पत्नी पहले कहां थीं और कैसे राजनीति में आईं। वह कुछ भी बोलते रहते हैं अगर महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी करनी ही थी तो पहले अपनी पत्नी के बारे में सोच लेते। उनकी पत्नी भी तो राजनीति में है राज्यसभा सांसद है।
राज्य महिला आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया
विवाद बढ़ने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने पप्पू यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष से सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है।
मैंने कुछ गलत नहीं कहा..
वहीं महिलाओं की बिना नेताओं के बेड से गुजरे पॉलिटिक्स में एंट्री नहीं होती है।’ ये कहने वाले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने बयान पर कायम हैं। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ गलत नहीं कहा। मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, दुनिया में जो हो रहा है वो देखते हुए कहा। ये मेरी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं थी।मैं हमेशा मां-बहनों के साथ खड़ा हूं। मैं इस बात पर भी कायम हूं कि नारी को देवी बनाया गया, लेकिन उसे कभी इज्जत नहीं मिली। महिलाओं के साथ हमेशा शोषण हो रहा है।’

Share This Article