भागलपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआरसीसी बरारी मे आयोजित सम्मान समारोह, महिलाओं के विभिन्न विषय पर आयोजन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के उपलक्ष पर डीआरसीसी बरारी में “नशा मुक्ति से महिलाओं को शक्ति” *जेंडर ईक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त भागलपुर थे।

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के अलावे डीडीसी प्रतिभा रानी, सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात के अलावे कई पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में किलकारी के बच्चों ने गीत, संगीत, नाटक, कराटे के माध्यम से कई प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन प्रफुल्लित कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया एवं इस्माइलपुर अंचल के 20 महिलाओं को बासंगीत पर्चा का भी वितरण किया गया।

इसके साथ ही जिला सामाजिक मुख्य कोशांक भागलपुर द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का भी संबोधन हुआ। वहीं श्रम अधीक्षक भागलपुर द्वारा महिला संबंधी श्रम कानूनों के संबंध में बताया गया, चीफ मैनेजर इंडियन बैंक घंटाघर द्वारा महिलाओं के प्रति जागरूकता से संबंधित बातों को बताया। किलकारी के 37 कलाकारों को प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गयाl वहीं कार्यक्रम के उद्घोषक के रूप में विजय कुमार मिश्रा थे।

रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article