विश्व सामाजिक न्याय दिवस आज, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी हार्दिक बधाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  हर साल 20 फरवरी को पूरे विश्व में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप अन्याय के खिलाफ खड़े नहीं हो सकते हैं तो न्याय की उम्मीद ना रखें।

बता दें कि ये दिवस मुख्य तौर से नस्ल, वर्ग, लिंग, धर्म, संस्कृति, भेदभाव, बेरोजगारी से जुड़ी हुई कई समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उद्देश्यों को पूरा करने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय द्वारा लोगों के बीच इस दिन के महत्व को फैलाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। वहीं हर साल दुनिया के लगभग हर देश में विश्व सामाजिक न्याय दिवस को मनाया जाता है और इसके प्रति अपने देश के लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने का कार्य किया जाता है।

 

Share This Article