बेतिया में प्रेम विवाह के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने लड़की पक्ष पर लगाया आरोप

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण के बेतिया में प्रेम विवाह करने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अस्लाम हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतक के पिता के अनुसार, अस्लाम ने वर्ष 2025 में अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों बेतिया में रहकर अपना जीवन-यापन कर रहे थे। उनका आरोप है कि शादी से नाराज युवती के परिजन लगातार केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहे थे। भय के कारण पहले दर्ज कराया गया मामला भी वापस ले लिया गया था।
परिजनों का कहना है कि 22 जुलाई की रात करीब आठ बजे अस्लाम पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि हत्या के बाद बदमाशों ने शव को श्रीनगर स्कूल के पास स्थित मेहरिया बारी में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article