News PR Live
आवाज जनता की

बाढ़ में देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन के चेकिंग दौरान पुलिस की कार्रवाई

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाढ में पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला एनएच 30ए तमोलिया पुल का है। जहां बेलछी पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग के दौरान एक लोडेड देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पकड़ा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जानकारी के अनुसार एनएच 30 ए तमोलिया पुल पर चंद्रमणि पासवान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी बेलछी थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक चंद्रमणि पासवान बाढ़ थाना के मनकौरा गांव का रहने वाला है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.