News PR Live
आवाज जनता की

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करमा गांव के युवक की मौत, खुशी का माहौल गम में बदला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई यह घटना बुधवार के दिन कुदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास की बताई जाती है। मृतक थाना क्षेत्र के चडूई गांव का कमलेश सिंह बताया जाता है। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने कमलेश सिंह को मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

कमलेश के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली बुधवार के दिन दशहरा का पर्व मातम में बदल गया। कमलेश के घर परिजनों की चीख पुकार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया। बता दें की कमलेश दशहरे के दिन पुसौली गया था पुसौली से कार्य करने के बाद वापस आ रहा था। तभी बाइक सवार कमलेश करमा गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कमलेश को जोरदार टक्कर मार दिया इस घटना में कमलेश बाइक से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना कमलेश के परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही कमलेश के परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल हुए कमलेश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है दशहरा का पर्व पल भर में ही मातम में बदल गए। परिजनों की चीख पुकार से मृतक के गांव में गमगीन माहौल रहा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.