युवा मोर्चा की टीम ने उप मुख्यमंत्री को किया सम्मानित, अंगवस्त्र एंव पुष्पगुच्छ देकर दे बधाई

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। भाजयुमो,पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी के नेतृत्व में युवा मोर्चा की टीम ने नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एंव रेनू देवी को सम्मानित कर सफ़ल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजयुमो,पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी ने बताया कि जनता ने जातिवाद एंव वंशवाद के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एंव नितीश कुमार के विकास नीति को चुना है।

निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एंव दोनों उप मुख्यमंत्री के सहयोग एंव अनुभव से बिहार की जनता को लाभ मिलेगा।इस मौके पर भाजयुमो,पटना महानगर उपाध्यक्ष अम्बरीष शर्मा एवं मीडिया प्रभारी शिवम कुमार ने बताया कि भाजयुमो,पटना महानगर की टीम ने संयुक्त रूप से दोनों उप मुख्यमंत्री से मिल बधाई दी।

साथ ही उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने चुनाव में युवा मोर्चा द्वारा की गई कार्यक्रम एंव योगदान की तारीफ की। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजयूमो,पटना महानगर उपाध्यक्ष अम्बरीष शर्मा,सुमित किशोर,संजीव सनी,अंजनी कुमार सिन्हा,पिंकु मेहता,महामंत्री राहुल रंजन, मंत्री अभिषेक रंजन,सनी मिक्की,सुजीत सुमन,दीपू चंद्रवंशी,रितेश सिंह,संजीव गुप्ता, प्रवक्ता अंशुल सिंह,अश्विनी राज यादव,गोपाल जायसवाल,मीडिया प्रभारी शिवम् कुमार,शोवित शुक्ला,आईटी सेल संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव,शुभम,क्षेत्रीय प्रभारी ओमप्रकाश,सुबोध कुमार आदि ने नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री ताराकिशोर प्रसाद,रेनू देवी को बधाई दी।

Share This Article