बिहार में बाढ़ से अब तक गई 19 लोगों की जान, आपदा प्रबंधन विभाग ने दी जानकारी

PR Desk
By PR Desk

बिहार इन दिनों दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ कोरोना का संकट बढ़ते जा रहा है। तो दूसरी तरफ बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्रडु ने एक प्रेस कांफ्रेंस में संबोधित करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य की 16 नए पंचायतों में बाढ़ का पानी घूस गया है। इस तरह अब राज्य के 14 जिलों के 114 प्रखंडों के 1098 पंचायतों की 59 लाख 70 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। 

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्रडु ने कहा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 31 टीमें बाढ़ प्रभावितों के बचाव और राहत कार्य में लगाई गई है। विभिन्न जिलों में 1365 सामदायिक किचेन चलाए जा रहे हैं, जहां से प्रतिदिन साढ़े नौ लाख से अधिक लोगों को भोजन कराया जा रहा है। वहीं 17 राहत केंद्र अभी चल रहे हैं, जहां पर 18 हजार लोग रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से कारण अभी तक राज्य में 19 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें दरभंगा के सात, मुजफ्फरपुर के छह, पश्चिम चंपारण के दो और सवान के दो लोग शामिल हैं। वहीं 20 पशुओं की भी मृत्यु बाढ़ से हुई है। 

Share This Article