News PR Live
आवाज जनता की

Bihar Weather: तेजी से बदल रहा सूबे का मौसम, गर्मी का प्रकोप रहेगा जारी, सीमावर्ती जिलों में 11 मई तक बारिश के आसार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में बारिश के बाद अब फिर से गर्मी का पारा चढ़ने वाला है। बता दें कि बीते कुछ समय से प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण मौसम ने थोड़ा ठंडक पहुंचाया था। वहीं मौसम विज्ञानी के मुताबिक जहां कई हिस्सों में अभी भी बारिश होने की संभावना है। वहीं कहा कि गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। हालांकि अभी भी सीमावर्ती जिलों के कुछ हिस्से में मई 11 तक वर्षा की संभावना जताई गई है। पर मध्य बिहार में उमस भरी गर्मी जारी का दौर शुरू होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में फिलहाल पूर्वा का प्रवाह जारी है। उनका कहना है कि सीतामढ़ी, शिवहर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण,  सुपौल, , भागलपुर में अगले चार दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में आंधी के साथ बारिश हो रही है।

शनिवार को पूर्वी चंपारण, खगडिय़ा, लखीसराय एवं जमुई में आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य बिहार में अभी भी उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। शनिवार को भी गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। सुबह में मौसम ठीक रहा लेकिन, दोपहर में उमस काफी बढ़ गई। तेज धूप एवं गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया।  कई जिलों का पारा हाई रहा। वहीं कई जिलों में पारा निम्न गया। शनिवार को प्रदेश में 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा सबसे गर्म स्थान रहा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.