घोराई पुल के पास अज्ञात चोरों ने रात्रि प्रहरी की चाकुओ से गोदकर सनोज सिंह कि कर दी निर्मम हत्या।

Patna Desk

 

गिरियक थाना क्षेत्र इलाके के घोराई पुल के पास अज्ञात चोरों ने रात्रि प्रहरी की चाकुओ से गोदकर सनोज सिंह कि निर्मम हत्या कर दी।गौरतलब है मरकट्टा गांव निवासी सनोज सिंह पिछले 6 महीनों से बख्तियारपुर रजौली बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण डिपार्टमेंट में रात्रि प्रहरी के रूप में काम कर रहे थे। बुधवार की रात में सनोज सिंह रोजाना की तरह रात मे पहरा दे रहे थे इसी दौरान चार की संख्या में अज्ञात चोर लोहे की चोरी कर रहे थे।

चोरों को चोरी करते देख नाईट गार्ड सनोज सिंह ने विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान चोरों ने रात्रि प्रहरी के ऊपर कई बार चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। चोरों ने नाइट गार्ड के साथ लूटपाट करते हुए उसका मोबाइल भी लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर बिहार शरीफ से गिरियक मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम एसडीपीओ राजगीर के अलावे गिरियक, कतरीसराय,सिलाव,नालन्दा पावापुरी थाना मौके पर कैम्प कर रही है।

Share This Article