News PR Live
आवाज जनता की

कैमूर में शांति पूर्वक नगर परिषद का मतदान जारी पुलिस अधीक्षक कैमूर राकेश कुमार ने दी जानकारी।

जिले में शांतिपूर्वक नगर परिषद का मतदान जारी है । कैमूर जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार एवं जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि कैमूर के पांच नगर निकाय में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान चालू है।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

NewsPRLive– कैमूर जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार एवं जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि कैमूर के पांच नगर निकाय में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान चालू है।बता दें कि कैमूर जिले के पांच नगर निकाय मोहनिया नगर पंचायत, भभुआ नगर पर्षद, रामगढ़ नगर पंचायत, हाटा नगर पंचायत व कुदरा नगर पंचायत में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जिला प्रशासन द्वारा मतदान कराया चल रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

भभुआ नगर पर्षद समेत उक्त पांचों नगर निकाय में रविवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे मतदाताओं की संख्या बूथों पर देखने को मिलती गयी। दोपहर में बूथों में मतदाताओं की संख्या में काफी दिखाी। घुंघट की आड़ में घरों का दहलीज पार कर नयी नवेली दुल्हन भी काफी उत्साहित होकर मतदान की। इस दौरान कई ऐसे भी युवक युवतियों शामिल रहें। जिन्होंने पहली बार मतदान किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है वही जिले के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बूथ बूथ पर जाकर मतदान का मानिटरिंग कर रहे हैं‌। इस प्रकार कैमूर जिले के 5 जगहों पर शांतिपूर्वक नगर निकाय का मतदान जारी है। अभी तक कहीं से किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.