पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का CM नीतीश पर तंज, मुख्यमंत्री का व्यक्तित्व आ रहा बाहर

Patna Desk

पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता आरसीपी सिंह पावापुरी पहुचे। जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में की शिरकत। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा पौधारोपण किया। मीडिया से रूबरू होते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार ब्यान आ रहा है कभी अपने आप को केंद्र सरकार में गृहमंत्री तो कभी प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव कहने से भी सीएम नीतीश कुमार नही चूकते है। आरसीपी सिंह ने कहा की मैं नीतीश कुमार के साथ कई वर्षो तक काम किया कब वह पीएम और गृहमंत्री बन गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का वक्तव्य साफ-साफ बाहर आ रहा है।मीडिया के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्वास्थ्य के बारे सवाल पूछा जाता है तो वह शिक्षा के बारे में बताने लगते हैं। यह सब दर्शाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य होने का मानक बिल्कुल ठीक नहीं है।इसीलिए बार-बार सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के बारे कह रहे हैं उस बात में दम है।निश्चित तौर पर यह सब यही दर्शाता है की नीतीश कुमार वाकई मेमोरी लॉस हो चुके है।

 

 

Share This Article