News PR Live
आवाज जनता की

टीएनबी कॉलेज में b.a. पार्ट वन के फॉर्म भरने के दौरान छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट।

छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प का वीडियो जमकर हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में बीए पार्ट वन के फॉर्म भरने के दौरान छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें चार छात्र घायल हुए हैं। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से दोनों गुट के लड़के आपस में जमकर मारपीट कर रहे हैं। दरअसल टीएनबी कॉलेज में बीए पार्ट वन का फॉर्म भरा जा रहा था, और काउंटर पर काफी भीड़ लगी हुई थी। इसी क्रम में मिर्जाचौकी के रहने वाले छात्र राजू दुबे और ईस्ट ब्लॉक हॉस्टल के छात्रों में गाली गलौज शुरू हो गई।

जिसके बाद ईस्ट ब्लॉक के छात्र काफी संख्या में काउंटर के पास पहुंच गए और राजू दुबे और कहलगांव के रहने वाले रोहन कुमार के साथ साथ दो अन्य छात्र की जमकर पिटाई कर दी गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चारों का इलाज चल रहा है। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.