News PR Live
आवाज जनता की

आरा में दुल्हन की विदाई को लेकर लड़की और लड़के पक्ष के बीच मारपीट व चाकूबाजी।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

आरा शहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दुल्हन की विदाई को लेकर लड़की और लड़के पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट व चाकूबाजी की। जिसमे दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय संतोष कुमार एवं उसकी 21 वर्षीया पत्नी रेशमा कुमारी शामिल है। इधर जख्मी दुल्हन रेशमा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी इसी माह के 2 मई को हुई थी और वह 3 तारीख को अपने ससुराल आई थी। 4 तारीख से उसके ससुराल वालों द्वारा घर का सभी काम उसी से करवाया जाने लगा। उसने बताया कि मेरे ससुराल आने के दो दिन बाद से ही उसके पति द्वारा बउसे मारा जाता था। शुक्रवार की सुबह जब उसकी मां पूछार को लेकर उसकी विदाई कराने उसके ससुराल आई। तभी उसके पति और परिवार वालों ने विदाई करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर उनके बीच तू-तू मैं-मैं हुई। जिसके बाद उसके पति ने खुद से अपना गला काट लिया। साथ ही उसे भी हाथ काटने के लिए मजबूर कर दिया। जबकि दूसरी ओर जख्मी संतोष कुमार की मां तारा देवी ने बताया कि इसी माह के 2 तारीख को बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया बाजार वार्ड नंबर 13 निवासी रेशमी कुमारी से उनके पुत्र की शादी हुई है। आज उसकी सास एवं भाई विदाई कराने के लिए उनके घर आए थे। तभी उनके बेटे ने विदाई करने से मना कर दिया और कहा कि मैं लेकर आऊंगा।

इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उसकी पत्नी ने उस पर धारदार हथियार से बाहर कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर जख्मी संतोष कुमार की मां तारा देवी ने उसकी पत्नी पर अपने बेटे को धारदार हथियार से मारने एवं उसके मां के द्वारा उसके हाथ को काटने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.