News PR Live
आवाज जनता की

पेड़ से जा टकराई बाइक, मौके पर ही दो युवक की हुई मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सीतामढ़ी में एक बाइक के पेड़ से टकरा जाने से दो युवक की मौत की सूचना है। घटना रीगा कुशमारी सिघोरबा रोड के रामपुर चौड़ की है, जहां सुबह-सुबह दोनों युवकों का शव एक पेड़ के पास मिला है। दोनों युवक एक अन्य बाइकसवार का पीछा कर रहे थे। इसी क्रम में उनकी बाइक एक पेड़ से जा टकराई और हादसे में दोनों की मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

हादसे में मौत से मृतकों के परिजन के घर में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान बराही गांव के रामदेव सहनी के 18 वर्षीय पुत्र संजय सहनी और कुसमारी पंचायत के उफरौलिया गांव निवासी राजदेव राय के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों लोग गांव के एक अन्य युवक की तलाश में निकले थे। दरअसल, गांव में कल शाम को एक बाइक सवार बच्चे को ठोकर मार कर निकल गया था, जिसमें बच्चे को काफी चोट आई थी। ये लोग उसी की तलाश में निकले थे। बाइक से दोनों उसका पीछा करने लगे, इसी क्रम में उनकी बाइक पेड़ से जा टकराई और दोनों की मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.