महिलाओं के अधिकार एवं उनके कानून के बारे में कार्यक्रम के माध्यम से दी गयी जानकारी।

Patna Desk

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर द्वारा जिला समाहरणालय कैमूर के सभा कक्ष में शनिवार केा राष्ट्रीय महिला आयोग एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधेश्याम शुक्ल, उपाध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश भरत भूषण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार उपाध्याय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश धरमेंद्र कुमार तिवारी, सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर आशुतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय महिला आयोग एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरु हुआ। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर द्वारा दो रिर्सोस पर्सन राजकुमारी मिश्र एव जितेंद्र उपाध्याय द्वारा महिलाओं के अधिकार एवं उनके कानून के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में महिला पुलिस निरीक्षक, शिक्षिकागण, एएनएम, आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।

Share This Article