कैमूर जिले में 12 सितंबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने में जुटे अधिकारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कैमूर: जिले के मां मुंडेश्वरी धाम मे वन विभाग के द्वारा नवनिर्मित इको पार्क का 12 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। जिसे लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में जिले के तमाम आला अधिकारी रविवार को मुंडेश्वरी धाम पहुंचे जहां पर हेलीपैड से लेकर मुख्यमंत्री के रूट चार्ट का जायजा लियां। वही इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले वीआईपी लोगों के आवागमन एवं उनके बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

बताते चलें कि मां मुंडेश्वरी धाम में वन विभाग के द्वारा इको पार्क का नवनिर्माण किया गया है जिसका उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 12 सितंबर को किया जाएगा। जिसे लेकर प्रसाशन तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार के नेतृत्व मे जिले के तमाम पदाधिकारी रविवार को तैयारी का जायजा लेने मुण्डेश्वरी धाम पहुंचे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article