मोतिहारी पूर्वी हमापारने जिला कांग्रेस कमिटी के मा० अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन।

Patna Desk

 

मोतिहारी पूर्वी हमापारने जिला कांग्रेस कमिटी के मा० अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय, कांग्रेस आश्रम,बंजरिया पंडाल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन-जन के नेता श्री राहुल गांधी जी के द्वारा संचालित भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्ष गाठ पर कल जिला काँग्रेस कमिटी ने जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया पदयात्रा निकाला गया।आगे कहा कि लूट भाजपा के डीएनए में मौजूद है और उनकी रिवर्स रॉबिनहुड हरकतें अमीरों को और अमीर और गरीबों को और गरीब बना रही है। क्या यह बहुत आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री, जिन्होंने एलपीजी सिलेंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की अत्यधिक कीमत में वृद्धि के कारण अपने लोगों और उनकी पीड़ा को कभी परवाह नहीं की, एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2014 से लगातार बढ़ी है और पिछले 7 वर्षाे में दोगुनी हो गई है और 2020 से भाजपा सरकार ने सब्सिडी देना भी बंद कर दिया है।

पिछले 2 दशकों में एलपीजी सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के रूझान पर बारीकी से नजर डालने से हर मतदाता की आँखें खुल जाएगी और कोई भी स्पष्ट रूप से समझ सकता है कि कीमतें केवल भाजपा शासन के दौरान ही बेरहमी से बढ़ाई गई है। पिछले साढ़े 9 साल में मोदी सरकार ने रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर 31.37 करोड़ देशवासियों को लूटा है। उन्होंने जनता की जेब पर 8,33,640.76 करोड़ (आठ लाख तैंतीस हजार करोड़) से ज्यादा की लूट की। सिर्फ हमारी उज्ज्वला बहनों से ही 2017 से अब तक मोदी जी ने 68,702.76 करोड़ (अड़सठ हजार सात सौ करोड़) लूट लिए।

70 साल में काँग्रेस सरकार के द्वारा सुरक्षित जमा पूंजी (अपात काल में खर्च के लिए) मोदी जी उसे खर्च कर दिये। 25 हवाई अड्डे, 26700 कि0मी0 राज्य मार्ग, 400 रेलवे स्टेशन, 150 से भी ज्यादा रेल गाड़ी, कई बंदरगाह एवं अन्य कारखाने, होटल अपने निकटम मित्रो को मनमाने ढ़ंग से सभी नियमो को ताख पर रखते हुए दे दिये। राय ने कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक 14 प्रधानमंत्री द्वारा देश पर 55 लाख करोड़ रूपये का कर्ज था और अकेले मोदी सरकार के 09 साल में देश पर 155 लाख करोड़ रूपया का कर्ज हो गया है।

मतलब आजादी के बाद से 2014 तक हर भारतीय नागरिक पर 42 हजार रूपये का कर्ज था मोदी सरकार के 09 सालो में हर भारतीय पर 1.30 लाख रूपया कर्ज है।

मोदी सरकार ने अडानी के 4.5 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया और किसानो का एक रूपया भी नही माफ किया। वही मनमोहन सरकार ने 72 हजार करोड़ रूपया किसानो का माफ कर दिया था।

Share This Article