आज सासाराम में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन, बनाये गए 17 बेंच।

Patna Desk

 

खबर सासाराम से है। आज सासाराम में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। रोहतास जिला में इसके लिए कुल 17 बेंच बनाए गए हैं। सासाराम के जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट में जहां 9 बेंच बनाए गए हैं, वहीं बिक्रमगंज तथा डेहरी ऑन सोन में चार तथा चार अलग-अलग बेंच बनाए गए हैं।

सासाराम में आज लगे लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज अरुण श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न तरह के सुलहनीय मामलों का निपटारा किया जा रहा है। वैसे मामले जो काफी लंबित है, उन मामलों का भी निपटारा हो रहा है। उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठाएंगे।

Share This Article