खेत पर गयी एक महिला को सांप ने काटा, हुई मौत।

Patna Desk

 

खेत पर गयी एक महिला को सांप ने काट लिया। इस दौरान सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिला के अधौरा थाना क्षेत्र की बताई जाती है। अधौरा थाना क्षेत्र के गड़के के गांव में एक महिला किसान गड़के गांव निवासी इंद्रदेव सिंह की 43 वर्षीय पत्नी फुलवंती देवी को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके बाद में झाड़फूंक के चक्कर में हुई देरी से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस में महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बीते दें कि महिला गांव से पश्चिम सिवान में धान के खेत पर गई हुई थी और धान के खेत से पानी बाहर निकालने के लिए मिट्टी को खोद रही थी। तभी महिला को सांप ने काट दिया और उसकी मौत हो गयी।

Share This Article