बकरी फार्म के आड़ में तहखाने के अंदर चलाया जा रहा था अवैध हथियारों का कारखाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर में बकरी फार्म के आड़ में तहखाने के अंदर चलाया जा रहा था अवैध हथियारों का कारखाना। सूचना पे मुंगेर पुलिस ने की छापेमारी । जहां से पुलिस ने 5 मिनी गण फैक्ट्री का किया उद्भेदन। 7 पिस्टल , 5 अर्धनिर्मित पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ हथियार बनाने के ढेरों उपकरण के साथ 5 कारीगर को किया गिरफ्तार।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना पर टेटिया बम्बर थानान्तर्गत बनैली स्थित सर्वेश कुमार के बकरी पालन फार्म पर पुलिस ने जिला आसूचना इकाई टीम के साथ छापेमारी की। जहां बकरी पालन फार्म के नीचे तहखाना बनाकर अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी में 05 मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाई। जहां से पुलिस ने हथियार निर्माण में जुटे 05 कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

हालांकि मिनी गन फैक्ट्री का संचालक फरार मिला। जिसकी पहचान बकरी पालन फार्म के मालिक सर्वेश कुमार और मिर्जापुर बरदह निवासी मो.अंगूर के रूप में हुई है। जिसका अवैध हथियार निर्माण से पुराना रिश्ता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 07 देशी पिस्तौल, 05 बेस मशीन, 05 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, 09 मैगजीन, 16 अर्द्धनिर्मित मैगजीन,12 जिंदा कारतूस, 06 मोबाइल सहित काफी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण पुलिस ने जब्त किया।

 

 

इनमें से मो.सदरूल और मो.वसीम शामपुर थाना क्षेत्र में फरवरी माह में पकड़ाए मिनी गन फैक्ट्री मामले में जेल जा चुका है। मुंगेर एसपी एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हथियार निर्माण करते पकड़ाए सभी कारीगरों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत टेटिया बम्बर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

छापेमारी अभियान में खड़गपुर डीएसपी चंदन कुमार के अलावा खड़गपुर थानाध्यक्ष व जिला आसूचना इकाई की टीम तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एसपी ने बताया की बकरी पालन फार्म का मालिक सर्वेश कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मो.अंगूर दोनों कारीगरों को कान्ट्रैक्ट देकर हथियार का निर्माण करवाता था। साथ ही एसपी ने बताया की कारीगरों ने बताया की यह पांचवी बार है की वे यहां आ हथियार निर्माण कर रहे है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article