मुंगेर के निजी स्कूल मे 100 बच्चे बेहोश हो कर गिरे,हो रही उल्टिया, अस्पताल लेकर भागे टीचर्स।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर नोट्रे डेम एकेडमी में किसी तरह के गैस के रिसाव से दो दर्जन से अधिक बच्चे की हालत खराब। सभी को जी मचलना , बैचेनी , उलटी और बेहोश होने की शिकायत। स्कूल में मचा अफरा तफरी का माहौल । स्कूल के सूचना पे पहुंचे परिजनों में अपने बच्चे से मिलने की दिखी बौखलाहट । स्कूल प्रबंधन के द्वारा नही दिया जा रहा था सही जानकारी। मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंचे सभी बच्चों को कराया सदर अस्पताल में भरती । डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चो को स्थित खतरे से बाहर ।

दरअसल मुंगेर शहर के पिपलपांती रोड स्थित नोट्रे डेम एकेडमी विधालय में किसी प्रकार का गैस रिसाव से स्कूल में पढ़ने वाले छोटे छोटे 1 से लेकर 5 क्लास तक के बच्चों को सांस लेने में परेशानी के साथ साथ उल्टी और बैचेनी की शिकायत होने लगी देखते देखते लगभग दो दर्जन से ज्यादा बच्चे की तबियत खराब होने लगी । जिससे स्कूल में अफरा तफरी का माहौल हो गया । बच्चे इधर उधर भागने लगे । जिसके बाद स्कूल प्रबंधन भी काफी हड़बड़ा गया । और तबियत खराब बच्चों के परिजनों को फोन कर इसकी सूचना देने लगे और उसके बाद तो अपने बच्चो को देखने के स्कूल में सैकड़ों की संख्या में परिजन पहुंचने लगे । जिसके बाद स्थानीय प्रशासन को इस बात की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना सहित अन्य थाना को गाड़ियों ने स्थिति पर काबू पाया और तबियत खराब बच्चों को थाना की गाड़ी सहित एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भरती कराया। जहां सीएस के नेतृत्व में सभी बच्चों का इलाज चल रहा। वहीं परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया की उसके बच्चों के विषय में स्कूल प्रबंधन के द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही थी । जिसके बाद सभी परिजन अस्पताल पहुंच अपने अपने बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचने लगे । बच्चो ने भी बताया की कोई गैस लीक हुआ या कीटनाशक के छिड़काव के वजह से उससे निकले गैस से कई बच्चे उलटी करने लगे तो कई बच्चे बेहोश होने लगे तो कई बच्चे बैचेन दिखे उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में इलाज के लिय भरती कराया गया । वहीं इस मामले में कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पाण्डे ने बताया की जानकारी मिलते ही वे स्कूल पहुंचे जहां से हालत खराब बच्चों को अस्पताल पहुंचाया । साथ ही बताया की स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी की स्कूल कैंपस में कीटनाशक का छिड़काव किया गया । जो हार्ड हो गया जिस वजह से बच्चों की तबियत खराब होने लगी। पर अब सभी बच्चो की स्थिति खतरे से बाहर है और कई बच्चे अस्पताल से घर भी जा चुके है । वहीं बच्चो का इलाज कर रहे सदर अस्पताल के सीएस पीएम सहाय ने बताया की सभी बच्चो की स्थिति अभी स्थिर । स्कूल में कीटनाशक का छिड़काव किया गया था जिससे निकलने वाले गैस की वजह से कई बच्चो की स्थिति खराब हो गई थी । पर अब सभी बच्चों बच्चो की स्थिति खतरे से बाहर है । मालूम हो की नोट्रे डेम एकेडमी शहर का एक नामचीन विद्यालयों में से एक है । जहां डीएम से लेकर खास लोगों तक के बच्चे पढ़ते है । और उस इस तरह के स्कूल में स्कूल टाइम में कीटनाशक का छिड़काव करना कहीं न कहीं स्कूल प्रबंधन पर एक सवालिया निशान पैदा करता है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article