विवाहित ने तंग आकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर नाथनगर के कजरेली थाना क्षेत्र के विषण रामपुर में 25 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी देवी ने आत्महत्या कर ली महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला इसकी सूचना मिलने के बाद कजरेली पुलिस ने पहुंच कर जांच की पुलिस ने उक्त कमरे को सील कर दिया है लक्ष्मी का मायके दराधी बाघपुर है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उसके पति गांधी तांती राजकोट में काम करते हैं उसकी शादी करीब 2 साल पहले हुई थी महिला को 1 साल की बेटी थी जिसकी दो माह पहले मृत्यु हो गई थी लक्ष्मी काफी दिनों से परेशान थी बच्ची की मौत के बाद भी पति घर नहीं आए लोगों ने बताया की बेटी की मौत और उसके बाद भी पति के घर नहीं आने से महिला और हताश हो गई थी।

 

वह कमरे में ही गुमसुम रहती थी किसी से बातचीत नहीं करती थी अचानक कल जब दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ घर में ससुर रीतल तांती व सास ने ग्रामीणों से मिलकर दरवाजा तोड़ा गया तो उसकी लाश लड़की मिली कजरेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने एफएसएल की टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article