BIG BREAKING- Nalanda में जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के गौसनगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरअसल रामाश्रय यादव का शंकर केवट और दिलीप राउत से 2011 से छह कट्ठा जमीन का विवाद बाद चल रहा था। इसी जमीन के विवाद को लेकर शंकर केवट और दिलीप राउत रामेश्वर यादव के घर में घुसकर घर के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर रहा था।

 

अपने परिवार के सदस्यों को पिटते देख रामाश्रय यादव ने बीच बचाव करना चाहा। इसी दौरान शंकर केवट और दिलीप राउत ने रामाश्रय यादव के ऊपर गोली चला दी। जिससे दो गोली रामाश्रय यादव के सर और गर्दन में लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक के पुत्र ने बताया कि इस जमीन के विवाद को लेकर पूर्व में भी मारपीट की घटना घट चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article