जाने क्यों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

PR Desk
By PR Desk

ऋषिकेश

नालंदा। बिहार की शिक्षा नीति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से चल कर अस्पताल चौराहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में मुर्दाबाद के नारेबाजी भी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि कल बीपीएससी के गेट पर कांग्रेस नेता गुंजन पटेल के द्वारा छात्र के मुद्दे व शिक्षा नीतिः के विरोध को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। बिहार सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा नीति के विरोध में करने वाले नेता गूंजन पटेल के ऊपर लाठी चार्ज किया जाता है कांग्रेस नेता को बुरी तरह से पीटा गया और बेरहमी से पीटते हुए उन्हें जेल भी भेज दिया गया इसी को लेकर आज हम विरोध प्रदर्शन जारी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका है।

Share This Article