BIG BREAKING- तेजस्वी यादव की जनविश्वास रैली मे शामिल होने आ रही बस में लगी आग,54 राजद कार्यकर्ता और समर्थक थे सवार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रखी है बिहार के मुजफ्फरपुर से जहां राजद के जनविश्वास रैली में शामिल होने के लिए आ रही एक बस नेशनव हाईवे-27 पर धू-धू कर जल गई। इस घटना में 54 राजद कार्यकर्ता बाल बाल बजे। जानकारी के अनुसार इस बस में राजद के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को पटना लाया जा रहा था। इसी दौरान यह बड़ी घटना घट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौक़े पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।वही इसे लेकर स्थानीय लोगो ने बताया कि बस नीचे से ऊपर तक खचाखच भरी थी। आग लगने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। वहीं छत पर सवार लोग कूद गए तो अंदर बैठे लोगों को खिड़की का शीशा फोड़ कर बाहर निकला गया।इससे कुछ लोग चोटिल भी हो गए है।

दरअसल आपको बता दें कि आज पटना के गांधी मैदान में राजद की जनविश्वास रैली है,जिसे लेकर महागठबंधन के कई नेता मौजूद होने वाले हैं।वही राजद कार्यकर्ताओ और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिलने वाली है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article