इंडिया गठबंधन से अशोक महतो अपनी नव विवाहिता पत्नी को उतारेंगे मैदान मे! पूरी तैयरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर लोकसभा सीट जो की बिहार का एक हॉट लोक सभा सीट के रूप में जाना जाता है । क्यों की यहां के सांसद और कोई नही बल्कि बिहार ही नही बल्कि देश के राजनीतिक में एक हस्ती रखने वाले ललन सिंह यहां के सांसद है पर अब इनको टक्कर देने के लिए इंडिया गटबंधन ने अपना एक पहलवान को ढूंढ लिया है और वो नाम है अशोक महतो । अशोक महतो कि नवादा में पहचाना एक बाहुबली के रूप में है । 17 साल जेल काटने के बाद 10 दिसंबर 2023 को वो जेल से छूटे थे। आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की किताब पर आधारित वेब सीरीज खाकी द बिहार चैप्टर, अशोक महतो के नाम पर ही बनाई गई थी। अशोक महतो पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है जिसमे नरसंहार , विधायक हत्या कांड आदि जैसे मामले है । इसकी वजह से वो चुनाव नहीं लड़ सकते है। इसलिए आनन-फानन में 2 दिन के अंदर 62 साल की उम्र में उन्होंने शादी की है और उनकी दुल्हनिया बनी है मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय जिले के सूर्यगढा प्रखंड के बंशीपुर गांव निवासी पीडब्ल्यूडी बिभाग से अवकाश प्राप्त इंजीनियर हरी प्रसाद मेहता की पुत्री अनीता कुमारी । देर रात मुंगेर की ओर से बख्तियारपुर 50 गाड़ियों का काफिला पहुंचा ।जहां करौटा के जगदंबा स्थान में हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई । चर्चा है कि मुंगेर से राजद उन्हें टिकट दे सकती है। इसलिए आनन-फानन में 2 दिन के अंदर उन्होंने शादी की है।

बताया जा रहा है कि अब वे मुंगेर लोकसभा सीट से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा सकते है । अब शादी के वीडियो और फोटो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. दुल्हन अनिता ने लॉ की पढ़ाई की है और वह परिवार के साथ दिल्ली में रहती और एक कंपनी में काम भी करती है । हालांकि अभी टिकट कंफर्म नहीं हुआ है पर जो हालत बने है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है की अशोक महतो की दुल्हनिया अब मुंगेर लोकसभा से राजद की नैया को पार लगा सकती है। क्यों की चार दिन पूर्व ही 16 मार्च को अशोक महतो 50 गाड़ियों के काफिले के साथ मुंगेर पहुंच क्षेत्र भ्रमण भी किया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article