किसान निबंधन से लेकर चमकी बुखार तक: डीएम ने की बड़ी समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के निर्देश

उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला बिहारी अपनी जन्मभूमि के विकास में योगदान देना चाहता है और राज्य सरकार उन्हें एक मजबूत डिजिटल मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पोर्टल बिहार और वैश्विक बिहारी समुदाय के बीच संवाद और सहभागिता का प्रभावी माध्यम बनेगा।

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मुजफ्फरपुर, 09 जून। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय सभागार में किसान निबंधन, राजस्व एवं भूमि सुधार, टीकाकरण अभियान और एईएस (चमकी बुखार) की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक में किसान निबंधन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक 2 लाख 88 हजार 84 किसानों का निबंधन किया जा चुका है। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े 1 लाख 43 हजार 431 किसान शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए किसान निबंधन बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा गया कि उर्वरक वितरण में निबंधित किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा के दौरान ऑनलाइन म्यूटेशन और परिमार्जन प्लस मामलों की स्थिति पर चर्चा हुई। बताया गया कि अब तक 8,781 म्यूटेशन मामलों का निष्पादन किया गया है, जबकि 8,854 मामले लंबित हैं। वहीं परिमार्जन प्लस के तहत 17,803 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी लंबित मामलों का रविवार तक निपटारा करने का निर्देश दिया और समयसीमा का पालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर प्रति आवेदन 500 रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सहयोग शिविर की समीक्षा में बताया गया कि अब तक कुल 13,588 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 11,815 का निष्पादन कर दिया गया है। 763 आवेदन नियमानुसार अमान्य पाए जाने के कारण अस्वीकृत किए गए। डीएम ने शेष आवेदनों का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान 28 जून से 4 जुलाई तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों पर चर्चा हुई। जिले में 7 लाख 92 हजार 506 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1,798 टीमों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण और अभियान संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में किशोरी टीकाकरण अभियान और जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) टीकाकरण की भी समीक्षा की गई। बच्चेदानी के कैंसर की रोकथाम के लिए चल रहे किशोरी टीका अभियान के तहत 56,061 लक्ष्य के मुकाबले अब तक 44,647 किशोरियों का टीकाकरण किया गया है। वहीं JE टीकाकरण में प्रथम डोज और द्वितीय डोज की उपलब्धि को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

एईएस यानी चमकी बुखार को लेकर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रहें तथा बच्चों की नियमित निगरानी की जाए। आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और जीविका दीदियों को घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाने और बच्चों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि मई महीने में एईएस का एक भी मामला सामने नहीं आया, जबकि जून में अब तक केवल एक मामला दर्ज हुआ है और संबंधित बच्चा स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article