जमुई में जनसभा में बोले मोदी, मेरा प्रणाम घर-घर में पहुंचा दीजिएगा,ये चुनावी सभा नहीं विजयसभा लगती है

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

जमुईः जमुई के खैरा के बल्लोपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला कर के चले जाते थे। कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। ये चुनावी सभा है या विजयसभा है। उन्होंने चिराग पासवान और जमुई से कैंडिडेट उनके बहनोई को अपना भाई बताया। पीएम ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने देश का नाम खराब किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने लालू सरकार के जंगलराज की याद दिलाई। नीतीश ने कहा कि 2005 से हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं। हमने बहुत तेजी से काम किया। पहले हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। अब सब कंट्रोल में है। इन लोगों को ले आएंगे तो ये फिर से यही सब करवाएंगे। मोदी ने आतंकवाद पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला कर के चले जाते थे। कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article