पुलिस की बड़ी कार्रवाई 75 डेटोनेटर एवं 6 किलो विस्फोटक के साथ तीन कारोबारी को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर – पुलिस की बड़ी कार्रवाई 75 डेटोनेटर एवं 6 किलो विस्फोटक के साथ झारखंड के कारोबारी सहित तीन कारोबारी को किया गिरफ्तार । अवैध रूप से मगवाए विस्फोटक एस पहाड़ तोड़ने का किया जाना था कार्य ।

दरअसल नयारामनगर थाना पुलिस केंद्र थाना क्षेत्र के नौवागढी में गश्ती कर रही थी. तभी सूचना मिला कि रतनपुर रेलवे स्टेशन के पास कुछ लो अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ का खरीद-बिक्री कर रहा है । जिसके बाद गश्ती टीम एसटीएफ के साथ रतनपुर रेलवे स्टेशन के पास एक निजी आईटीआई कॉलेज के निकट पहुंची । कॉलेज से सटे पानी टंकी के पास तीन लोग खड़ा होकर झोले में रखे समान को देखकर कुछ बातचती कर रहे थे । जब पुलिस पर नजर पड़ी तो तीनों झोला वहीं पर छोड़ कर भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ा । जब झोले की तालशी ली गयी तो उसके अंदर से 75 डेटोनेटर (टोटा) एवं करीब 6 किलोग्राम श्वेत रंग का साबूदाने जैसा आकृति वाला विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। मुंगेर एसपी ने बताया कि पुलिस ने विस्फोटक कारोबार में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया । जिसमें झारखंड राज्य के साहेबगंज जिला के मिर्जाचौकी निवासी प्रदीप मंडल, मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाबाद निवासी दिलखुश कुमार उर्फ दिल्लो एवं नयारामनगर थाना क्षेत्र के लोहचा बिंदटोली पाटम निवासी बबलू बिंद शामिल है । एसपी ने बताया कि प्रदीप विस्फोटक साहेबगंज से लाकर दिलखुश व बबलू को देने वाला था । साथ ही बताया की दिलखुश व बबलू दोनों लंबे समय से साहेबगंज में पहाड़ तोड़ने का काम करता था । जहां पर उसकी प्रदीप से दोस्ती हुई. कोरोना काल में जब लॉक डाउन लगा तो दोनों मुंगेर अपने घर चला आया. जिसके बाद यहीं पर मजदूरी करने लगा । लेकिन एक साल से दोनों ऋषिकुंड पहाड़ को तोड़ कर पत्थर बेचने का कारोबार शुरू किया। पहाड़ तोड़ने के लिए दोनों ने प्रदीप से संपर्क किया और साहेबगंज से विस्फोटक मिलने लगा ।।जिसके बाद तीनों मिलकर यहां पर अवैध रूप से पत्थर तोड़ कर बेचने का धंधा शुरू कर दिया । तीन माह पहले ही विस्फोटक मंगवा कर ऋषिकुंड के समीप पहाड़ को तोड़ कर पत्थर का कारोबार किया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article