बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर, RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क :बिहार विधान परिषद चुनाव की दरभंगा स्नातक सीट पर करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद आखिरकार परिणाम सामने आ गया है। इस सीट पर बड़ा उलटफेर करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार अनिल झा ने बीजेपी के सर्वेश कुमार को हरा दिया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अनिल झा ने करीब 500 वोटों से जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान आगे चल रहे सर्वेश कुमार को अंतिम नतीजे में हार का सामना करना पड़ा। आरजेडी की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
मतगणना में देरी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि 10 प्रतिशत मत अवैध घोषित किए जाने के बावजूद आरजेडी दरभंगा स्नातक सीट जीत रही है, लेकिन मतगणना के दौरान बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि आरजेडी कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर पर मजबूती से मौजूद हैं। बीते 56 घंटे से चुनाव आयोग बेईमानी की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा हरगिज़ नहीं होने दिया जाएगा।लोकतंत्र बचाने के लिए जनता अब आर-पार करने के मूड में है।
बिहार की आठ MLC सीटों के नतीजे
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर सामने आए परिणाम इस प्रकार हैं:

दरभंगा स्नातक: अनिल झा (RJD)
दरभंगा शिक्षक: सुरेश प्रसाद राय (जन सुराज)
कोसी स्नातक: एनके यादव (BJP)
सारण शिक्षक: राहुल राज (निर्दलीय)
तिरहुत शिक्षक: नरेंद्र प्रसाद सिंह (BJP)
तिरहुत स्नातक: वंशीधर ब्रजवासी (निर्दलीय)
पटना शिक्षक: डॉ. संजीव कुमार (RJD)
पटना स्नातक: नीरज कुमार (JDU)

Share This Article