3 बच्चों का पिता देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा,घरवालों ने पकड़कर कर दी शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गया  : नीमचक बथानी अनुमंडल अंतर्गत अतरी थाना क्षेत्र के सीढ गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार अपनी प्रेमिका सीमा कुमारी से मिलने मनिहार गांव में गुरुवार की देर रात गया हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रेमी को जब भी मौका मिलता था देर रात अपने घर से बाइक पर सवार होकर 20 किलोमीटर दूर मनिहार गांव पहुंच जाता था। प्रेमिका से मिलने के दौरान ही गुरुवार की देर रात लड़की के परिजनों ने उसे रंग हाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद प्रेमी धर्मेंद्र कुमार की कुटाई कर दी,इसके बाद स्थानीय अतरी थाना की पुलिस को सूचना देकर बुलाकर सौंप दिया।

पकड़ा गया प्रेमी धर्मेंद्र कुमार तीन बच्चों का पिता है। घटना को लेकर गया जिले के अतरी थाने में लोगों का मजमा लगा हुआ रहा। जहां प्रेमी और प्रेमिका की ओर से दोनों पक्ष थाना परिसर में पहुंचे हैं। इस दौरान प्रेमिका सीमा कुमारी का कहना है कि मैं धर्मेन्द्र कुमार से ही शादी करूंगी, जबकि प्रेमी की पत्नी सुमंती देवी ने कहा मेरे पति तीन बच्चों के पिता है। हम लोगों के साथ यह कैसे रहेगी, इसे कहीं और शादी कर देंगे। फिर किसी तरह लड़की मान गई। लेकिन लड़की के परिजनों का साफ कहना है कि मेरी बेटी के साथ गलत किया है, अगर शादी नहीं करेगा तो केस करेंगे,शादी भी इसी को करना होगा। हालांकि थाने में घंटो चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्ष पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर की ओर निकले हैं। बताया जा रहा है की प्रेमी की पक्ष के लोग पत्नी समेत सभी लड़की को हर तरह के मान मनौव्वल कर थक चुके हैं। वहीं लड़की के परिजनों किसी भी हाल में अपनी बेटी की शादी तीन बच्चों के पिता से करना चाहते हैं। इसी को लेकर सभी मंदिर पहुंच रहे हैं और आगे शादी की रस्म पूरी की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के संबंध में अतरी थाना की पुलिस का कहना है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। लड़के के विरुद्ध किसी प्रकार की लिखित शिकायत हमें प्राप्त नहीं थी। उसके बाद लड़के को पी आर बांड पर छोड़ा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article