बेहतर मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  लोक सभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के आदेशानुसार जिले में बेहतर मतदान हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से लग चुकी है। बेहतर मतदान हो इसको लेकर कटिबद्ध है। कैमूर ज़िले के सभी प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कैमूर जिले में दिनांक 1 जून 2024 को मतदान र्निधारित है। पिछले विधानसभा आम निर्वाचन 2020 एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के मुकाबले बेहतर मतदान प्रतिशत हेतु स्वीप कोषांग के नेतृत्व में संबंधित जीविका दीदियों, डीपीएम स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कर्मियों एवं अन्य कर्मियों के द्वारा कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार मंगलवार को कैमुर ज़िले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली कार्यक्रम के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक करने में प्रशासन पूरी तरह लग चुकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article