सांसद रविशंकर प्रसाद ने शक्ति संपर्क यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK- पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर महिला मोर्चा के “शक्ति संपर्क यात्रा” को रवाना किया। इस मौके पर शक्ति स्वरूप बेटियों की आरती उतारी गई और तिलक लगाकर उनका अभिनन्दन किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

इस शक्ति संपर्क यात्रा के जरिये महिला मोर्चा के कार्यकर्ता और महिला लाभार्थी प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी और केंद्र सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं के विषय मे घर घर तक जानकारी देंगी। इस दौरान सनातन के विचारों से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा।

 

इस मौके पर श्री प्रसाद ने कहा कि ये सभी महिला कार्यकर्ता मेरे चुनाव क्षेत्र पटना साहिब के सभी 6 विधानसभा में मातृशक्ति से संपर्क कर विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला-केंद्रित योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति के उत्थान और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के बारे में जानकारी देंगी।

 

श्री प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के उत्थान और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई और उसे सरजमी पर उतारा।

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article