शादी में शामिल होने आए व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पीछे छूट गई छह बेटियों की जिम्मेदारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बांका जिले के लक्ष्मीपुर निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद गुलाम नबी की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई वह भागलपुर एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे लौटते वक्त शाहकुंड चौक के पास उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह पोल से टकरा गए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

मृतक गुलाम नबी एक मेहनतकश मजदूर थे और मजदूरी करके ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे उनके पीछे छह बेटियां हैं, जिनकी देखभाल करने वाला अब कोई नहीं बचा है यह हादसा उनके परिवार के लिए एक गहरा सदमा बनकर आया है स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article