भागलपुर शहर में निकली गई भव्य शोभायात्रा, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर- एक तरफ जहां चुनावी माहौल है वहीं दूसरी ओर शहर में भक्तिमय बाहर है, चैती छठ रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है।इसी बीच हर साल की भांति इस बार लगातार चौथी बार भगवा क्रांति द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई , इस शोभा यात्रा में शहर के हजारों लोग शामिल हुए जिसको लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ।

यह भव्य शोभायात्रा शहर के घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण की वही इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राम की भव्य प्रतिमा और झारखंड का भक्ति मय बैंड की धुन थी, जिसके धुन पर श्रीराम भक्त जमकर झूमे नाचे और गाए। पूरा शहर श्री राम मय व केसरिया मय हो गया। भगवान श्री राम के शोभायात्रा में भागलपुर शहर के हजारों लोग शामिल थे साथ ही भव्य शोभा यात्रा के आयोजन भगवा क्रांति के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article