कोई मां बहन अपना सोना नहीं बचेगा, मुफ्त में इलाज होगा, लालू पर भी जमकर बरसे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कटिहार  पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिंन्हा जहां उन्होंने कटिहार के आजमनगर आदर्श मध्य विद्यालय/थाना मैदान के प्रांगण में NDA से जेडीयू प्रत्यासी दुलाल चंद गोस्वामी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

 

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार और लोगों को रोजगार देने का काम कर रही है कभी यहां 96 हजार लोगों को नौकरी दी गई थी लेकिन 2005 से 2020 तक नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो 7:30 लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया गया साथ-साथ 2020 में जब हमारे सरकार आई और अब हम 10 लाख लोगों को और भी रोजगार देंगे 2025 में हम आपके बीच फिर आएंगे उन्होंने कहा कि गरीबों को 5 किलो अनाज देने का काम किया जाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

साथ-साथ गरीबों को चिन्हित कर किया गया है जिसमें 94 हजार परिवार चिन्हित किए गए हैं जिसे 22 लख रुपए घर-घर पहुंचने का काम किया जाएगा उनके अकाउंट में भेजने का काम किया जाएगा लगभग 50000 लोग ऐसे हैं जिन्हें उद्योग लगाने के लिए लोन दिए जा रहे हैं 2047 तक विकसित भारत बनाना है जो हमारा संकल्प है और आपसे आग्रह करने आए हैं कि तमाम कटिहार वासी एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार को वोट देने का काम करेंगे समझ लीजिए मोदी जी और नीतीश कुमार चुनाव लड़ रहे हैं ।

 

 

हम लोग गांव-गांव और घर-घर विकास कर रहे हैं नीतीश कुमार इस बार मोदी जी के सहयोगी के रूप में काम कर रहे हैं तो वहीं विरोधी में लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी हैं जो पांच पीढ़ी से सत्ता में बने हुए हैं 55 साल से कांग्रेस सट्टा चल रही है जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री होते थे तो उन्होंने कहा था की ₹100 जब उनके द्वारा भेजा जाता है तो लोगों तक मात्र ₹15 ही पहुंचता है उन्होंने कहा कि अब मोदी जी ₹100 भेजते हैं तो ₹100 ही लोगों तक पहुंचता है।

 

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में हमारी सरकार बनी तो हमने सिंह 370 हटाने का काम किया मुसलमान भाइयों को लगता होगा यह गलत है लेकिन जब इंदिरा गांधी की सरकार थी तब उन्होंने सेकुलर शब्द दिया था लेकिन सेकुलर सिर्फ भारत था जम्मू कश्मीर नहीं था लेकिन हमने कश्मीर में 370 धारा हटा दिया और अब यहां मुसलमान कश्मीर जाते हैं तो वहां का नागरिक भी बन जाते हैं लेकिन आज 370 हटाने के बाद 2019 में इसे हटाकर इसका फायदा हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी को मिल रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि कश्मीर जाने के बाद 6 महीने रहने के बाद वहां की नागरिकता भी मिल जाती है लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था पहले अगर बेटियों की शादी भारत में कहीं होती थी तो उनकी नागरिकता वहां खत्म हो जाती थी लेकिन पाकिस्तान के लोगों की नागरिकता बनी रहती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है अब भारत के लोगों को भी नागरिकता मिल रही है।

लालू परिवार पर रहे हमलावर
—————————————-
सम्राट चौधरी लालू प्रसाद यादव पर पूरी तरह से हमलावर रहे उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव सिर्फ अपने परिवार को रिजर्वेशन देने का काम कर रहे हैं ना कि किसी बिहार के लोगों को लालू प्रसाद यादव 1990 से 2005 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया बेटा क्रिकेट नहीं खेल सका पानी धोता था तो उसे मुख्यमंत्री बना दिया फिर कहा दूसरा बड़ा बेटा जो पत्नी को मारता है उसे मंत्री बना दो रामपुर कल यादव ने जब उनकी बेटी को चुनाव हार दिया तो अपनी बेटी को राज्यसभा का एमपी बना दिया अभी सिंगापुर से सीधे छपरा में भेज कर चुनाव मैदान में खड़ा कर दिया है उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी है जो फकीर हैं हमारे सहयोगी नीतीश कुमार हैं वहीं विपक्ष में लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी हैं जो पीडिया से सत्ता मैं बने हुए थे जिन्हें आप लोगों की मदद से हम लोगों ने हटाने का काम किया है और इस बार भी हमारे हाथों को मजबूत कीजिए।

माफियाओं को जाना होगा दूसरा देश

बिहार में जमीन माफिया बालू माफिया और शराब माफिया लोगों की जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं हम लोग अब चुनाव के बाद नहीं स्कीम तैयार कर रहे हैं जिसमें ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो लोगों की जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं चुनाव खत्म होने के बाद ऐसे लोगों को या तो कटिहार की जेल भेजा जाएगा या नहीं तो बगल वाले देश उन्हें जाना पड़ जाएगा

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article