AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कैमूर में महिला सुरक्षा पर DM कुमार अनुराग सख्त मिशन शक्ति के तहत पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे मिलेगी हर सुविधा !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : – कैमूर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। मिशन शक्ति और मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि मदद की उम्मीद लेकर पहुंचने वाली किसी भी पीड़ित महिला को जरूरी सहायता दिए बिना वापस नहीं भेजा जाए।

कैमूर जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग की अध्यक्षता में मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण, अधिकारों के प्रति जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में वन स्टॉप सेंटर यानी सखी केंद्र की कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डीएम ने निर्देश दिया कि पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श, चिकित्सा सुविधा और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराया जाए। साथ ही महिला हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर में लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन करने को कहा गया।

महिलाओं को जागरूक करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में घरेलू हिंसा, बाल विवाह की रोकथाम, साइबर सुरक्षा और महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को भी प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कौशल विकास, स्वरोजगार और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। जीविका और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई।

कैमूर से बर्जेश कुमार की रिपोर्ट ;-