- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर जिले में सड़क दुघर्टना थमने का नाम नहीं ले रहा है।ऐसा एक भी दिन खाली नहीं है कि मायागंज अस्पताल में सड़क दुघर्टना वाला मामला नहीं आता हो। विगत संध्या तो हद ही हो गई राजमिस्त्री का काम कर गोपाल यादव मोटरसाइकिल से अपना घर वापस आ रहा था तभी बुआरीजोर थाना क्षेत्र के भुस्का हटिया के समीप ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं परीजनों ने आनन-फानन में स्थानीय रेफरल अस्पताल मेहरमा लाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मरीज को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। तदनोपरांत अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही मिस्त्री जी ने अपना देह त्याग दिया। बताते चलें कि मृतक गोपाल यादव को ३ लड़की और २ लड़का है। बच्चे सहित तमाम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
