अहमदाबाद में पीएम मोदी और अमित शाह ने किया मतदान, बुजुर्ग महिला ने बांधी राखी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  देश भर में लोक सभा चुनाव का आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबाद में मतदान किया। बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैदल चलकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत में जुटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों का अभिवादन किया। तस्वीरों में देखें वोट डालने से लेकर लोगों के अभिवादन तक के खास पल…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के साथ नारनपुरा के मतदान केंद्र पर वोट डाला। बता दें कि गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मतदान करने पहुंचे तो अहमदाबाद की जनता से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ थी। बच्चे-बूढ़े सभी पीएम की एक झलक पाने को बेताब दिख रहे थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article