अब 3 घंटे का सफर होगा 25 मिनट में पूरा, कौन सी है ये ट्रेन, जानिए डिटेल्स…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- अब तीन घंटे का सफर आप फ्लाईट से भी कम देरी में तय कर पाएंगे। मट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार नई सुविधाएं ला रही है. तेज स्‍पीड वाले एक्‍सप्रेसवे और बुलेट ट्रेन दौड़ाने के बाद अगली तैयारी हाइपरलूप ट्रेनें चलाने की है.  अभी इस दूरी को तय करने में चाहे ट्रेन से जाएं या सड़क मार्ग से 3 घंटे से ज्‍यादा समय लगता है. बड़ी बात ये है कि फ्लाइट से भी इस दूरी को तय करने में 45 मिनट से ज्‍यादा वक्‍त लगता है.

मुंबई से पुणे की दूरी करीब 148 किलोमीटर है और इस दूरी को अगर आप फ्लाइट से तय करना चाहते हैं तो 45 मिनट उड़ान के छोड़कर आपको 2 घंटे एयरपोर्ट पर भी खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन हाइपरलूप ट्रेनों के जरिये इस दूरी को महज 25 मिनट में तय किया जा सकेगा और किराया भी किफायती ही रहेगा

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

2032-33 तक इस सुविधा को आम लोगों के लिए पेश किए जाने की तैयारी है. यह देश की पहली हाइपरलूप ट्रेन होगी. मुंबई-पुणे के बाद दिल्‍ली-चंडीगढ़ और चेन्‍नई-बैंगलोर जैसे बड़े शहरों के बीच इस सुविधा को शुरू करने की भी योजना है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article