AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शराबबंदी वाले बिहार में नशे का हाल बेतिया में ATM के गेट पर बेसुध मिला अज्ञात व्यक्ति, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक व्यक्ति बैंक के एटीएम गेट पर नशे की हालत में बेसुध पड़ा मिला। काफी देर तक व्यक्ति को बेहोश देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन की टीम पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। हालांकि, अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है और उसने किस नशीले पदार्थ का सेवन किया था, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।

दरअसल, पूरा मामला बेतिया के बसवरिया मस्जिद मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 19 का है, जहां स्टेट बैंक के एटीएम के गेट पर एक अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। एटीएम आने-जाने वाले लोगों की नजर जब उस व्यक्ति पर पड़ी, तो उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा।

धीरे-धीरे मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने प्रशासन को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बेहोश व्यक्ति को वहां से ले गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फिलहाल व्यक्ति की पहचान को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन उसने शराब पी थी या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं नशे की समस्या को लेकर चिंता बढ़ाती हैं। सवाल यह है कि आखिर शराबबंदी के बीच नशे का सेवन और अवैध कारोबार रोकने के लिए प्रशासन की कार्रवाई कितनी प्रभावी है ! बेतिया की इस घटना ने एक बार फिर नशामुक्त बिहार के दावों और जमीनी हकीकत पर बहस छेड़ दी है।