पत्नी की विदाई करने आया पति का ससुराल से शव बरामद,परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर – सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नवादा स्थित नादा बहियार में एक अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अधेड़ अपनी पत्नी की विदाई के लिए ससुराल सुल्तानगंज के कसमाबाद गए हुए थे। जिसका बहियार में रविवार को संदिग्ध स्थिति में लाश मिला है। मृतक के शरीर के पीठ समेत कई अंगों में जख्म का निशान है। आशंका जताया जा रहा है कि उसकी पीट-पीट कर उसकी हत्या किया गया है। और शव को खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दिया। जानकारी मिलने पर ससुराल वाले घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पहचान किया है। मरने वाले की पहचान घोंघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक निवासी ब्रह्मदेव मंडल के पुत्र मंगल मंडल( 35) के रूप में की गई है।

मृतक अपनी पत्नी की विदाई लेने के लिए एक महीना पहले ससुराल गया हुआ था। ससुराल वाले पत्नी की विदाई नहीं दे रहे थे। उनके साथ मारपीट किया जा रहा था एक महीने तक किसी तरह बाजार में खाना खाकर गुजर बसर किया। ससुराल सिर्फ सोने के लिए जाते थे। बताया जा रहा है कि पत्नी मायके से ससुराल नहीं जाना चाहती थी। पति बार-बार विदाई का दबाव बना रहे थे। हालांकि मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article