सिसोदिया और केजरीवाल के बाद अब है इनकी बारी, HC का बड़ा खुलासा…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- देश की राजधानी दिल्‍ली के कथित शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. बता दे की सीएम अरविंद केजरीवाल को 1जून तक राहत मिली है।लेकिन अब सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शिकंजा मजबूत करने के बाद अब ईडी इस मामले में आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाने जा रही है. जांच एजेंसी की तरफ से मंगलवार को दिल्‍ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी गई. पार्टी पर भी मनी लॉन्ड्रिंग एक्‍ट के तहत एक्‍शन लिया जाएगा.

दिल्ली शराब घोटाला के मामले में आरोपी पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर इस वक्‍त दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच के सामने पहले पूर्व डिप्‍टी सीएम के वकील की तरफ से दलीलें पेश की गई. ईडी ने जमानत का जमानत का विरोध करते हुए यह बताया गया कि इस मामले में केवल मनीष सिसोदिया और सीएम अरविंद केजरीवाल ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी भी बराबरी की हिस्‍सेदार है. मनी ट्रेल की जांच के दौरान उनकी भूमिका भी सामने आई है. लिहाजा अब पार्टी को भी इस केस में आरोपी बनाया जा रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article