AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूर्णिया में विद्या विहार की हैट्रिक चैंपियनशिप फाइनल में बनभाग दक्षिण को 40 रन से हराया, अनुकूल चन्द्र फिर बने मैन ऑफ द सीरीज !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : – पूर्णिया में स्कूल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया है। रमेश चन्द्र मिश्र मेमोरियल विद्यालय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे सत्र में विद्या विहार ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने यूएचएस बनभाग दक्षिण को 40 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अनुकूल चन्द्र ने लगातार तीसरी बार मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।

परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में खेले गए अंडर-19 टेनिस बॉल टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में बनभाग दक्षिण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विद्या विहार की टीम बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। कप्तान अनुकूल चन्द्र ने 11 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए, जबकि अमन ने 13 रन जोड़े।

100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनभाग दक्षिण की टीम विद्या विहार की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। शुरुआती छह ओवर से पहले ही टीम ने 16 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। पूरी टीम 14.1 ओवर में 60 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह विद्या विहार ने 40 रन से शानदार जीत दर्ज की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फाइनल में तीन ओवर में सिर्फ सात रन देकर दो विकेट लेने वाले आशुतोष यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं कप्तान अनुकूल चन्द्र को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

लगातार तीसरी बार चैंपियन:

विद्या विहार ने टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले जीतकर खिताब तक का सफर तय किया। टीम ने शुरुआती दौर में एक्सीलेंट कॉन्वेंट स्कूल, क्वार्टर फाइनल में जेएनवी पूर्णिया और सेमीफाइनल में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। खिलाड़ियों को मेडल और आयोजन में सहयोग करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस जीत के साथ विद्या विहार ने स्कूल क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान और लगातार तीसरी चैंपियनशिप का रिकॉर्ड कायम रखा।