केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा तंज, कहा मदरसा का मतलब आतंक का अड्डा …

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोक सभा चुनाव के दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों की बयानबाजी जारी है। बता दे की बिहार के छपरा मे मदरसे के पास बम विस्फोट मामले में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह के इस बयान से एक बार फिर सूबे की राजनीति काफी गर्म हो करने वाली है। गिरिराज सिंह ने साफ़ -साफ़ लहजे में कहा है कि सूबे का मदरसा आतंक का अड्डा बनता जा रहा है। इस हादसा उसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गिरिराज सिंह ने कहा कि, मैं बार बार कह रहा हूं की बिहार का मदरसा आतंक का अड्डा है और छपरा की घटना उसका एक उदाहरण है। एक बार नहीं कई बार यह साबित हो चुका है। छपरा की घटना ने इसे और भी पुख्ता कर दिया है। लेकिन, कांग्रेस और लालू यादव को तुष्टिकरण का चस्मा लगा हुआ है। इसलिए कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बुरके की आड़ में बोगस वोटिंग हो रही है। इस पर रोक लगना चाहिए।

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article