- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
कैमूर- जन्मदिन पार्टी में अवैध रूप से कट्टा लहराने के मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने की है। चैनपुर थाने की पुलिस ने अवैध रूप से कट्टा लहराने के मामले में चैनपुर थानाक्षेत्र के चैनपुर वार्ड संख्या 12 निवासी अनिल शर्मा के बेटे संदीप कुमार और प्रभु पासी के बेटे संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवशंकर कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान दी है। एसडीपीओ ने बताया कि 19 तारीख को चैनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार के सरकारी मोबाईल नम्बर पर सोशल मिडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ था। जिसकी जांच करायी गयी और मामले में उक्त दोनों युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
