शाहकुण्ड प्रखंड के गोरम्मा गांव में महादलित परिवार के जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के शाहकुण्ड प्रखंड के गौरम्मा गांव के शिवरामपुर मौजा में बिहार सरकार के द्वारा दी गई महादलित परिवारों के जमीन पर गांव के दबंगों ने किया अवैध कब्जा इस मामले की जानकारी जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास को मालूम चलने पर गोरम्मा गांव पहुंचकर दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी समझौता करने पर महादलित परिवारों ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा हम लोगों को जमीन दिया गया है.

लेकिन उस जमीन पर गांव के दबंग विकास यादव, पवन यादव, जर्मनी यादव,दिल्लो यादव, जुल्मी यादव,किरण देवी, ज्योति देवी,प्रभु देवी के अवैध कब्जा कर झोपड़ी बनाया जा रहा है,इस घटना कि जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर इन दबंगों को घर बनाने से रोक दिया गया.लेकिन तब पर भी इन लोगों के द्वारा बाईजबरन झोपड़ी बनाया जा रहा है, वहीं जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला को शांत किया गया है लेकिन तब पर यह लोग हमारी बात नहीं मानती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी/इस दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article