भाजपा प्रत्यासी के लिए वोट मांगने संतकबीरनगर पहुंचे CM योगी, विपक्ष पर कसा तंज…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद अब दो चरणों में चुनाव होना है। बता दे की इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस सरकार में सुबह घोटाला और शाम को आतंकी घटनाएं होती थी। दस वर्षों की सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पुराने अतीत व विरासत को समृद्ध किया। पूरे विश्व में भारत का डंका बजा।

अयोध्या का भव्य राम मंदिर हमारे 500 वर्षों के तपस्या को सार्थक करने वाला है। आज हर जगह लोग कह रहे हैं कि जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे। पांच चरणों के चुनाव में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। 400 पार का नारा जनता खुद लग रही है। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेंहदावल के प्रेमलता महिला महाविद्यालय में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की पूर्ववर्ती सरकार रामभक्तों पर गोलियां चलाती थी। आज राम भक्तों पर पुष्प वर्षा हो रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article